फिरोजपुर, ( जतिन्द्र पिंकल ) डीसीएम इंटरनेशनल स्कूल में आज सीनियर स्टेट के साथ-साथ जूनियर- सब जूनियर डिस्ट्रिक्ट योगा चैंपियनशिप भव्य रूप से संपन्न हुई | जहाँ सीनियर स्टेट चैंपियनशिप में भाग लेने लेने के लिए पंजाब भर से 100 से भी ज्यादा प्रतिभागियों ने भाग लिया वहीँ जिले के लगभग 80 जूनियर व सब – जूनियर खिलाडियों ने भी प्रतियोगिता में भाग लिया | डीसी मॉडल इंटरनेशनल स्कूल के बाजवा ऑडिटोरियम में योगा फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के प्रधान डा. अनिरूद्ध गुप्ता की अध्यक्षता में विभिन्न आयु वर्ग में हुई प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रिंसिपल अनुराधा चंदेल, रिटायर्ड आईटीओ विवेक मल्होत्रा , डीसीएम ग्रुप एडमिन मंजीत सिंह ढिल्लों व अन्य मेहमानों द्वारा दीप प्रवज्जन करके प्रतियोगिता की शुरूआत करवाई गई। जिसके पश्चात स्टेट योगा एसोसिएशन के प्रतिभागियों द्वारा एक शानदार प्रदर्शनी योगा किया गया| इसके पश्चात डीसीएम इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल अनुराधा चंदेल तथा ग्रुप के डायरेक्टर एडमिन मंजीत सिंह ढिल्लों द्वारा प्रतियोगिता की शुरुआत की गई | मंच का संचालन उपाध्यक्ष विश्व बंधु द्वारा किया गया। जिला एसोसिएशन सचिव डा. गुरनाम सिंह फरमाह, पंजाब योगा एसोसिएशन के सचिव विशाल गोयल व पीआरओ विक्रम दित्या शर्मा ने बताया कि इन दोनों चैम्पियनशिप में सभी खिलाड़यों ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिया | उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर संपन्न हुई प्रतियोगिता के विजेता स्टेट लेवल पर व स्टेट लेवल सीनियर प्रतियोगिता के विजेता अगले माह मैसूर कर्नाटका में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप में पंजाब का प्रतिनिधित्व करेंगे | प्रधान डॉ अनिरूद्ध गुप्ता ने कहा कि वर्तमान में बच्चो का योग चैम्पियनशिप में हिस्सा लेना ही बहुत बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि योगा को स्पोर्टस के अलावा हमारा लाइफ स्टाईल का साधन भी है। उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से ही व्यक्ति निरोग रह सकता है और स्वस्थ समाज की स्थापना की जा सकती है। इस अवसर पर डिप्टी डायरेक्टर राज कुमार राणा, हेड स्पोर्ट्स अभिषेक मदान , सीनियर जी एम् मनरीत सिंह, डिप्टी जी एम् गगनदीप कौर, एपीआरओ अक्षय गल्होत्रा, खेल अधिकारी कमलजीत सिंह, किशोर सिंह, व अन्य का योगदान रहा। ये रहे परिणाम……. पीआरओ विक्रमादित्या शर्मा ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अंडर-8 से 10 गर्ल्स केटेगरी में शाम सिंह मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मल्लावाला की जसनूर कौर व दास एंड ब्राउन स्कूल की हरनूर कौर ने पहला स्थान हासिल किया है। 10 से 12 आयु वर्ग में गर्ल्स में स्कूल की डीसी मॉडल सीनियर सेकंडरी स्कूल की शैवन्य, ब्वॉयज में सरकारी हाई स्कूल सुर सिंह वाला के हरप्रीत सिंह , 12 से 14 वर्ग में गवर्नमेंट हाई स्कूल लोहगढ़ की वीरपाल कौर तथा ब्वॉयज में उसी स्कूल के राजप्रीत सिंह ने पहला स्थान पर कब्जा जमाया। उसी तरह 14 से 16 आयु वर्ग में सिमरन जीत कौर ने पहला के तथा ब्वॉयज में गवर्नमेंट हाई स्कूल लोहगढ़ के लवप्रीत सिंह ने पहली पोजीशन हासिल की। 16 से 18 वर्ग में गर्ल्स में डी ए वी कॉलेज की वैष्णवी ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीँ सीनियर स्टेट चैंपियनशिप में 18 से 21 महिला श्रेणी में लुधियाना की गुरुवांश कौर ने तथा पुरुष श्रेणी में रूपनगर से कृष ने पहले स्थान पर कब्जा जमाया। वहीँ 21 से 25 महिला श्रेणी में लुधियाना की हिना ने तथा परुष श्रेणी में लुधियाना के कृष्ण ने पहला स्थान हासिल किया । 25 से 30 परुष श्रेणी में पटियाला के गौरव सिंह ने पहली पोजीशन हासिल की। 30 से 35 महिला श्रेणी में लुधियाना की शिवानी गोयल ने तथा परुष श्रेणी में किया तथा 35 से 45 महिला श्रेणी में मोहाली की जसलीन कौर ने तथा परुष श्रेणी में बठिंडा के गौरव सिंगला ने पहले स्थान पर कब्जा जमाया। 45 से अधिक आयु वर्ग में रूपनगर की संदीप कौर तथा फिरोजपुर के कुलजीत सिंह ने पहला स्थान हासिल किया।