जालंधर (पुनीश अरोड़ा): हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी फ्रैंड्ज ट्रेडर्ज वेल्फेयर एसोसिएशन (रजि.) की ओर से 22वां वार्षिक जागरण पूरी श्रद्धा और भक्ति भाव से आयोजित किया जा रहा है। यह भव्य जागरण 20 सितंबर 2025 (शनिवार) को रात्रि 8:00 बजे से माता रानी की पावन ज्योति की स्थापना के साथ आरंभ होगा।
इससे पहले झंडे की रस्म 16 सितंबर 2025 (मंगलवार) को शाम 4:30 बजे श्रद्धा एवं उल्लास के वातावरण में संपन्न की जाएगी।
इस पावन अवसर पर भक्ति रस में डूबा माहौल देखने को मिलेगा जब प्रसिद्ध भजन गायक—महंत अश्विनी शर्मा (जालंधर), संजीव सांवरिया एंड पार्टी (जालंधर), कपिल कोहली एंड पार्टी (जालंधर) अपने संगीतमय भजनों और स्तुतियों के माध्यम से माता रानी के श्रीचरणों में हाजिरी भरेंगे और उपस्थित भक्तों को भक्ति के सागर में डुबो देंगे।
इस मौके पर आयोजन को सफल बनाने हेतु फ्रैंड्ज ट्रेडर्ज वेल्फेयर एसोसिएशन की टीम ने वार्ड नंबर 50 के काउंसलर और विपक्ष नेता सरदार मंजीत सिंह टीटू जी के दफ्तर में पहुंचकर श्री राज कुमार सुरी (विक्की सुरी) और श्री सुरिंदर शर्मा (पप्पू जी) को जागरण का निमंत्रण पत्र भेंट किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से श्री राकेश भारद्वाज (प्रधान), श्री अरविंद मोहन काला (उप प्रधान), डा. ज्योति प्रकाश अत्री (महासचिव), श्री आदित्य सोनी (उप प्रधान), पंजाबी लक्खा आदि शामिल थे।
फ्रैंड्ज ट्रेडर्ज वेल्फेयर एसोसिएशन ने समस्त शहरवासियों, श्रद्धालुजनों एवं माता रानी के भक्तों से विनम्र निवेदन किया है कि समय पर पधार कर जागरण की पावन भक्ति में सम्मिलित हों और माता रानी की कृपा प्राप्त करें।