हज़रत जनाव दाता मीया चिराग़ शाह जी का सालाना जोड़ मेला श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न फगवाड़ा

हज़रत जनाब दाता मीयां चिराग़ शाह जी गांव सुनड़ा राजपूता फगवाड़ा का सलाना जोड़ मेला 10 जून 11जून दिन बुधवार वीरवार बड़ी श्रद्धा व धूमधाम के साथ करवाया गया। मुख्य सेवादार धलविंदर राज की देखरेख में आयोजित किए गए मेले में महापुरुषों ने संगत को आशीर्वाद दिया। हज़रत बाबा अशोक शाह जी चिसती साबरी दरबार पीपा रंगी, साईं उमरे शाह जी गद्दी नशीन रोजा मडालीं शरीफ़, साईं पपंल शाह जी भरो मजारा इस मेले में विशेष तौर पर शामिल हुए तथा मेले की रौनक को बढ़ाया। इस अवसर पर मुख्य सेवादार धलविदर राज ने बताया कि यह मेला हर साल इसी तरह मनाया जाता है जिसमें दूर दूर से संगत शामिल होती है। मेले की शुरुआत बुधवार 10 तारीख 3:00 बजे मेहंदी की रसम से हुई जिसके बाद शमा रोशन 4:00 बजे तथा झंडे की रस्म 5:00 बजे की गई। 11 जून वीरवार को चादर की रस्म सुबह 9:00 बजे अदा की गई जिसके उपरांत सवेरे 11बजे से स्टेज लगाई गई जिसमें देश के प्रसिद्ध कव्वालों तथा नक्कालों ने भाग लिया तथा अपने फनकार से संगत को निहाल किया। कुलदीप रोहानी कव्वालों, नव दुलारिया, मनजीत सहोता, रणवीर, ज्योति शर्मा कलाकार, इबादत अली मेहर, महबूब अली, सुनैना नकाल पार्टी ने संगत का खूब मनोरंजन किया । ‘गड्डी जांदी ए आवाजां मारदी’ गीत ने समा बाँध दिया। शाम 5:00 बजे पटके की कुश्त के साथ ही मेला सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर दाता जी का लंगर अटूट वरताया गया। इस दौरान विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल मेला स्थल पर विशेष तौर पर शामिल हुए।

मेले के समापन अवसर पर मुख्य सेवादार धलविंदर राज द्वारा पहुंचे हुए सभी मेहमानों, कलाकारों और सहयोगियों को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि हज़रत जनाव दाता मीया चिराग़ शाह जी का यह सलाना जोड़ मेला क्षेत्र की एवं धार्मिक सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, जो आपसी भाईचारे, प्रेम और श्रद्धा का संदेश देता है। उन्होंने मेले को सफल बनाने में सहयोग देने वाली संगत और क्षेत्रवासियों का धन्यवाद भी किया।

इस अवसर पर प्रदीप कैले, बलजिंदर सिंह बाबा, जोगिंदर राम, सोढी राम, सतीश कैले, पूर्व सरपंच राज कुमार, सरपंच बीबी रेशमो, डा. सुखवीर सिंह मानावाली, बलजिंदर सिंह, राम दास तथा अमृत भी उपस्थित थे।

फोटो कैप्शन : फगवाड़ा के गाँव सुनड़ा राजपूतां में आयोजित हज़रत जनाव दाता मीया चिराग़ शाह जी के वार्षिक मेले में विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल को सम्मानित करते हुए मुख्य सेवादार धलविंदर राज व अन्य

फोटो कैप्शन : मेले में अपनी कला का प्रदर्शन करते फनकार नव दुलारिया

फोटो कैप्शन : अपने गीतों से लोगों का मनोरंजन करते गायक कलाकार रणवीर

फोटो कैप्शन : मेले में उपस्थित गणमान्य