जालंधर, 11 सितंबर 2025 (अमनप्रीत कौर) : जय श्री राम महावीर क्लब, बस्ती शेख, जालंधर की ओर से इस वर्ष भी श्री रामलीला का भव्य एवं दिव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 11 सितंबर से 18 सितंबर 2025 तक, दशहरा ग्राउंड, बस्ती शेख की पावन भूमि पर प्रतिदिन संध्या समय किया जा रहा है।इस पावन अवसर पर वार्ड नंबर 50 के पार्षद एवं विपक्ष के नेता सरदार मंजीत सिंह टीटू, वेलकम पंजाब समाचार पत्र के मुख्य संपादक स.अमरप्रीत सिंह, तथा वेलकम पंजाब के ब्यूरो चीफ श्री राज कुमार सूरी को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।आयोजकों ने कहा कि यह धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों को पुनः जागृत करने का एक पावन प्रयास है। उन्होंने समस्त नगरवासियों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस रामलीला का पुण्य लाभ लें और प्रभु श्रीराम की पावन लीलाओं का दर्शन करें।इस शुभ अवसर पर विशेष लंगर प्रसाद की व्यवस्था भी की गई है, जिससे श्रद्धालुजन भक्ति भाव से परिपूर्ण वातावरण में सेवा एवं श्रद्धा का अनुभव कर सकें।इस मौके पर श्री संजीव मेहता (प्रधान), श्री सुनील सौंधी (सीनियर उपप्रधान), श्री वरिंद्र कुमार (सीनियर उपप्रधान), श्री राजू बग्गा, श्री रोहित निश्चल,श्री मोहित निश्चल, तरलोचन सिंह छाबड़ा, सुरिंदर शर्मा, जीवन ज्योति टंडन सहित अन्य सदस्यगण शामिल थे।