जालंधर (नवीन पूरी ) : पावन पर्व होली के उपलक्ष्य में मंडी फैंटन गंज क्षेत्र में 3 मार्च 2026, मंगलवार को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ होलिका दहन का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों द्वारा बताया गया कि इस वर्ष होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम 7:00 बजे निर्धारित किया गया है।कार्यक्रम स्थल मंडी फैंटन गंज में तैयारियाँ जोरों पर चल रही हैं और क्षेत्र के श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस अवसर पर धार्मिक विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की जाएगी तथा बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया जाएगा।आयोजकों ने सभी भक्तजनों और क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे समय पर पहुँचकर इस पावन अवसर का लाभ उठाएँ और अपने परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होकर परंपरा को आगे बढ़ाएँ। होलिका दहन के बाद प्रसाद वितरण भी किया जाएगा।इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में उल्लास का माहौल है और लोगों में होली पर्व को लेकर विशेष खुशी देखने को मिल रही है।