फ़िरोज़पुर ( जतिन्द्र पिंकल ) 22.10.2025 को चार त्योहार स्पेशल रेलगाड़ियों का संचालन किया गया जिसमें त्यौहार स्पेशल 04656 जो लुधियाना से सुपौल, त्यौहार स्पेशल 04658 लुधियाना से कटिहार तथा त्यौहार स्पेशल 04602 फिरोजपुर छावनी से पटना तथा त्यौहार स्पेशल 04666 लुधियाना से दरभंगा संचालित किया गया। दिनांक 22.10.2025 को फिरोजपुर मंडल से 1,20,726 यात्रियों ने अपने गंतव्य की ओर सफर किया। आज तीन त्यौहार स्पेशल रेलगाड़ियों का संचालन किया जा रहा है। त्यौहार स्पेशल 05006 अमृतसर से बढ़नी, त्यौहार स्पेशल 04656 लुधियाना से सुपौल तथा त्यौहार स्पेशल 04660 लुधियाना से कटिहार के लिए संचालित किया जा रहा है। 24 अक्टूबर को दो त्यौहार स्पेशल रेलगाड़ियों का संचालन किया जाएगा। त्यौहार स्पेशल 04656 जो लुधियाना से सुपौल के लिए सुबह 11:30 बजे तथा त्यौहार स्पेशल 04664 लुधियाना से पटना के लिए रात्रि 20:20 बजे चलेगी। रेलयात्रियों से अनुरोध है कि इन त्यौहार स्पेशल ट्रेनों का लाभ उठायें। मंडल कार्यालय फिरोजपुर में स्थित वार रूम में राउंड द क्लॉक अमृतसर, जालंधर सिटी, लुधियाना एवं ढंढारी कलां रेलवे स्टेशनों पर लगे CCTV कैमरों के माध्यम से ट्रेनों एवं भीड़ नियंत्रण की मौजूदा स्थिति की निरंतर निगरानी की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निरिक्षण के दौरान स्टेशनों पर स्थित यात्री सुविधाओं का जायजा लिया जा रहा है ताकि सभी रेल यात्रियों को सुरक्षित अपनी मंजिल तक पहुँचाया जा सके। अनारक्षित यात्रियों को सुविधापूर्वक ट्रेनों में चढ़ने हेतु आरपीएफ एवं जीआरपी की काउंसलिंग की जा रही है और साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जा रह है कि विशेषकर लुधियाना की ओर आनेवाली ट्रेनों के अनारक्षित डिब्बों के दरवाजे खुले हो। यात्रियों से अनुरोध है कि वह सयंम और धैर्य बनाये रखें। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलगाड़ियों का उचित इंतजाम है। यात्रियों से यह भी निवेदन है कि ज्वलनशील पदार्थ लेकर यात्रा न करें।