जालंधर बस्ती शेख (विक्की सूरी) – दशहरा क्लब (रजि.) बस्ती शेख की ओर से 108वां दशहरा उत्सव के उपलक्ष में ध्वजद्रोहण की शोभायात्रा का निकाली गई, जिसकी शुरुआत प्राचीन शिव मंदिर धर्मशाला से हुई।शोभायात्रा नगर परिक्रमा करते हुए दशहरा ग्राउंड पहुँची, जहाँ परंपरानुसार हनुमंत ध्वजद्रोहण की रस्म अदा की गई।
नगर परिक्रमा के दौरान शोभायात्रा का जगह-जगह हार्दिक स्वागत किया गया और कई धार्मिक संस्थाओं द्वारा श्रद्धालुओं के लिए लंगर सेवा का आयोजन किया गया। इनमें प्रमुख रूप से स. मोहन सिंह निहंग, गुरुद्वारा हरकीरत सभा, गुरुद्वारा चरण कंवल साहिब बड़ा बाजार, भगवान मंदिर और महावीर क्लब शामिल रहे।
कार्यक्रम में विशेष तौर पर वार्ड नंबर 50 के काउंसलर एवं विपक्ष नेता स. मंजीत सिंह टीटू, कृष्णा मिनिया, काउंसलर दर्शन भगत, काउंसलर अजय बबल और काउंसलर बलराज ठाकुर अपनी उपस्थिति से शोभायात्रा की गरिमा को और बढ़ा रहे थे।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे, जिनमें श्री राकेश नैन त्रिवेदी, श्री राजकुमार सुरी, मनदीप खुराना, रवि खुराना, बालकृष्ण शर्मा, विनोद शर्मा, संजू सुरी, प्रदीप शर्मा, गीत रतन खेरा, अनिल शर्मा, राकेश, मनविंदर सिंह निहंग, प्रीतपाल सिंह निहंग, सुरिंदर शर्मा (पप्पू), जीवन ज्योति टंडन, नरिंद्र पहलवान, विशाल वर्मा, हिमांशु शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु शामिल थे।
धार्मिक ध्वज, भक्ति गीतों और जयघोषों से गुंजायमान यह शोभायात्रा नगरवासियों के लिए आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उत्सव का अनुपम संगम बनी।